UPI Change Rule: नेट बैंकिंग के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अगस्त से UPI में बदल रहे ये नियम
Jun 10, 2025, 14:41 IST
UPI Change Rule: आज के डिजिटल युग में नेट बैंकिंग का उपयोग बहुत ज्यादा होने लगा हैं। ऐसे में हम गूगलपे, फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप्स इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक काम की खबर लेकर आए हैं। आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 अगस्त से अपने एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) इस्तेमाल को लेकर नए नियम ला रहा है। जानकारी के अनुसार नए नियम लाने के पीछे का मकसद UPI सिस्टम पर पड़ रहे लोड को कम करना है। इसका असर यह होगा कि आप यूपीआई ऐप से जो बैलेंस चेक करते हैं, उस पर लिमिट लग जाएगी। जो आपने ऑटो पेमेंट सेट किए हैं, उनमें चेंज आएगा। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
