हरियाणा में इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सरकार ने जारी किए आदेश
हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यहां देखें लिस्ट

इन अफसरों का हुआ तबादला
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 2008 बैच के IAS अधिकारी निखिल गजराज को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है।
2011 बैच के IAS मुकुल कुमार निदेशक- सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (SEWA) विभाग तथा मुख्य मंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा वह गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के MD और हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक व विशेष सचिव का प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं 2013 बैच के IAS अजय कुमार को मुख्यमंत्री उप प्रधान सचिव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकूला का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
