Haryana News: हरियाणा में बंद होंगे ये 74 स्कूल, संचालकों पर होगी FIR, लिस्ट हुई जारी
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 74 प्राइवेट स्कूलों को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही इन स्कूलों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई जाएगी। खबरों की मानें, तो विभाग की ओर से फरीदाबाद मंडल के इन 74 स्कूलों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पैरेंट्स से अपील की गई है कि इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला न कराएं। वरना उन्हें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खबरों की मानें, तो फरीदाबाद मंडल में बिना मान्यता वाले सबसे ज्यादा स्कूल नूंह जिले में चल रहे हैं। वहीं, पलवल में पिछले हफ्ते ही 3 प्राइवेट स्कूलों को बंद कराया गया था। इसके अलावा बल्लभगढ़ खंड में अभी भी कई निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। इनमें लिटिल फीट किंडर गार्डन घरोड़ा, सनेकीति कॉन्वेंट स्कूल और पार्वती देवी विद्या मंदिर ऊंचागांव का नाम शामिल हैं। साथ ही फरीदाबाद खंड में चार प्राइवेट स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। नूंह में बिना मान्यता के चल रहे ये प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी लिस्ट की मानें, तो फरीदाबाद मंडल के नूंह जिले के क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिना मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल चल रहे हैं। - तक्षशिला पब्लिक स्कूल (खेड़ला मोड़) -फ्लाई हाई स्कूल (नल्हड़) -फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल - फ्यूचर प्राइड एकेडमी -कंट्री ग्रामर स्कूल (नल्हड़ रोड) -शांति पब्लिक स्कूल (छछेड़ा) -किड्स आर्क फाउंडेशन स्कूल -कबीर पब्लिक स्कूल गांगोली -रामेश्वर स्कूल (किरा) - शाइन स्टार (सुढ़ाका) -सन शाइन (कलायका) - इकरा पब्लिक स्कूल (मछरौली) -चाहत पब्लिक स्कूल (सौंख) -त्यागी पब्लिक स्कूल (उजीना) -बाबा कुंदन दास (उजीना) - एपीएस (संगैल) फिरोजपुर झिरका खंड के स्कूलों की लिस्ट -मां हसीना रावली -मोहम्मद हाई स्कूल अब्दुल नगर साकरस -चाहत हिरवाड़ी एक्सप्रेस मॉजर्न स्कूल भौंड़ -झिरका वैली बीवां सागर पब्लिक स्कूल बीवां तावडू खंड में गैर मान्यता वाले स्कूलों की ये है लिस्ट - राव इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल मोहम्मदपुर अहीर -शहीद भगत सिंह जटवाड़ा मोहल्ला -दर्शन प्ले स्कूल तावडू -हैप्पी चिल्ड्रन तावडू, स्टार किड्स -कोलंबिया कॉटेज तावडू विजय चौक -बच्चापन प्ले स्कूल तावडू -लॉन प्ले स्कूल तावडू -स्टार लर्निंग प्ले स्कूल तावडू -दीप ज्योति प्ले स्कूल तावडू -जी.एस. प्ले स्कूल तावडू नगीना खंड में बिना मान्यता के चल रहे ये निजी स्कूल - आर्य समाज विद्या मंदिर नगीना - होराइजन बड़कली चौक - हैप्पी मॉडर्न नगीना स्कूल नूंह जिले के पुन्हाना खंड में बिना मान्यता के चल रहे ये स्कूल आदर्श बिसरू -आयत बिसरू -अमन शाहचौखा -एसएचएस शाहचौखा -अपना भूरियाकी -अंसू विद्या मंदिर चांदनकी -एमपीएस हथनगांव -एचबीएम हथनगांव - डीसीएम नीमका - स्टार मॉडर्न शिकरावा -बबलू वाला इंदाना -योगेश वाला बिछौर -बबली वाला बिछौर -बरकत वाला बिछौर -देवेदी बिछौर -रायल जमालगढ़ -आयत इंटरनेशनल टीकरी -जहाज कान जमालगढ़ -एपीएस सिहरी सिंगलहेड़ी -एआईएम जेहटाना -डीपीएस लुहिंगकलां -एआरएम लुहिंगकलां -वर्ल्ड विजन सिरोली -रफ्तार सिरोली
