New Expressway : अब सफर होगा सुहाना ! देश के ये 17 नए एक्सप्रेसवे; गाड़ी चलाने में भी आएगा मजा
May 25, 2025, 10:59 IST
New Expressway : सरकार द्वारा देशभर में नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। जो देश के आर्थिक विकास, क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधाओं को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। केंद्र सरकार की 'भारतमाला परियोजना' और अन्य योजनाओं के तहत भारत अब दुनिया के सबसे बड़े सड़क नेटवर्क में शीर्ष पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। आपको बता दें कि भारत में 17 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर काम तेज़ी से जारी है, जिनमें से कई परियोजनाएं 2024 से लेकर 2027 तक पूरी होने वाली हैं। ये एक्सप्रेसवे देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगे, जिससे यात्रा का समय कम होगा, यात्री अनुभव में सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
ये हैं देश के 17 प्रमुख आगामी एक्सप्रेसवे
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (1350 KM)
- द्वारका एक्सप्रेसवे (29.1 KM)
- मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग (701 KM)
- गंगा एक्सप्रेसवे (594 KM)
- दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (650 KM)
- अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे (109 KM)
- बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे (260 KM)
- रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे (464 KM)
- नर्मदा एक्सप्रेसवे (1300 KM)
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (62 KM)
- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (700 KM)
- अमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे (230 KM)
- फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे (31.4 KM)
- रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे (719 KM)
- आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे (228 KM)
- NH-913, अरुणाचल प्रदेश (1700 KM)
- अलीगढ़-पलवल एक्सप्रेसवे (32 KM)
