दो भाइयों से शादी करने वाली महिला अब हुई प्रेग्नेंट! जाने कौन कहलाएगा होने वाले बच्चे का पिता?

 
दो भाइयों से शादी करने वाली महिला अब हुई प्रेगनेट! जाने कौन कहलाएगा होने वाले बच्चे का पिता?
HP News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो सगे भाइयों से शादी करने वाली महिला ने खुशखबरी देते हुए बताया है की अब वह प्रेगनेट है। यह शादी जोड़ीदार प्रथा के तहत होने के कारण पिछले साल देशभर में खूब चर्चा का विषय बनी थी। इस तरह की शादी प्राचीन समय से  हट्टी जनजाति में प्रचलित है। हालांकि, आज के समय में ऐसे मामले बहुत कम सामने आते हैं। 

खबरों की माने तो, आज के समय में प्रदीप और कपिल नेगी की पत्नी सुनीता की प्रेग्नेंसी के बाद यह सवाल उठता है कि यह कैसे तय होगा कि बच्चे का पिता कौन है? बर्थ सर्टिफिकेट या आधार जैसे दस्तावेजों में पिता के कॉलम में नाम किसका लिखा जाएगा? Himachal Pradesh

मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वाईएस परमार ने 'बहुतपति प्रथा' पर 1975 में एक किताब लिखी थी जिनमें उन्होंने इस प्रकार की शादियों के ऐतिहासिक कारणों और तौर-तरीकों को समझाया है। परमार ने इसी विषय पर PHD की थी और गहन शोध के बाद उन्होंने पॉलीएंड्री इन द हिमालयाज (हिमाचल में बहुतपति प्रथा) नाम की किताब लिखी थी। 

इसमें बताया गया है कि इस तरह की शादी आमतौर पर गरीब परिवारों में होती थी जो संपत्ति का बंटवारा नहीं होने देना चाहते थे। इस प्रथा को अपनाने वालों का मानना था कि किसी परिवार में सभी भाइयों की अलग पत्नी और संतानों के बाद बंटवारा होता है और उनकी शक्ति कमजोर हो जाती है। Himachal Pradesh News

बच्चे के पिता का नाम

जानकारी के मुताबिक, हिंदू विवाह अधिनियम 1955 और विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत बहुपति या बहुपत्नी विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है, दस्तावेजों में बड़े भाई का नाम ही पति और पिता के तौर पर दर्ज कराया जाता है। एक से अधिक पतियों वाली इस शादी में बच्चे का जैविक पिता कोई भी हो कानूनी रूप से बड़े भाई का नाम अंकित कराया जाता है। हालांकि, पारिवारिक और परंपरागत व्यवस्था में सभी भाइयों को बराबर माना जाता है।

कब किसके साथ रहेगी पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी किताब में पृष्ठ संख्या 91 पर विस्तार से बताते हैं कि पत्नी कब किस पति के साथ रहेगी या संबंध बनाएगी यह तय करने का अधिकार महिला को ही होता है। वह कहते हैं कि यदि परिवार के पास एक से अधिक कमरे हों और पत्नी किसी एक पति के साथ है तो उसका जूता या टोपी कमरे के बाहर रख दिया जाता है, जो दूसरे के लिए संकेत होता है। यदि एक ही कमरा हो तो भी पत्नी तय करती है कि किस रात वह किस पति के साथ रहेगी। हालांकि, आम तौर पर वह सभी भाइयों को बराबर प्यार और समय देती है।  Himachal Pradesh 

विदेश जा चुके कपिल

जानकारी के मुताबिक, इस जोड़ीदार प्रथा के तहत शादी करके चर्चा में आए प्रदीप, कपिल और सुनीता पढ़े लिखे हैं और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। प्रदीप जहां हिमाचल में सरकारी नौकरी करते हैं तो कपिल विदेश जा चुके हैं। शादी के कुछ महीनों बाद तक दोनों पति सुनीता के साथ रहे। बाद में कपिल विदेश चले गए जहां वह एक रेस्तरां में नौकरी करते हैं। हाल ही में प्रदीप और सुनीता ने सोशल मीडिया पर गुडन्यूज देते हुए कहा कि अब वे 3 से 4 होने जा रहे हैं।