Road News : राजस्थान को मिली बड़ी सौगात, इस जिले की बस्तियों को मेन हाईवे से किया जाएगा कनेक्ट
Jun 24, 2025, 13:35 IST
Road News : केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में ग्रामीण बस्तियों को मुख्य सड़कों से कनेक्ट करने के लिए PM ग्राम सड़क योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस साल 2025-26 में 121.95 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण के लिए 8611 लाख रुपए के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। इस योजना के तहत 250 से अधिक जनसंख्या वाली आदिवासी बस्तियों को पक्की, हर मौसम में उपयोगी सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य है। हालांकि, बीते दो वित्तीय सालों में जिले में 120.18 KM की सड़क का निर्माण कराया गया।
