Crime: हैवान पति ने जमीन के लालच में कर दिया कांड, दोस्त से पत्नी और दो बच्चों की करवा दी हत्या

 
Crime: हैवान पति ने जमीन के लालच में कर दिया कांड, दोस्त से पत्नी और दो बच्चों की करवा दी हत्या
Crime: जमीन और और मुआवजे की रकम के लालच में एक युवक ने अपने दोस्त से अपने परिवार की हत्या करवा दी। यह भयानक वारदात छत्तीसढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कीदा से सामने आई है। यहां 22 मई को एक ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया है। इस ट्रिपल मर्डर मामले में मृतका का पति ही मुख्य साजिशकर्ता निकला, जिसने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या की साजिश अपने दोस्त से रचाई। बताया जा रहा है कि महज 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे की रकम के लालच में आकर युवक ने इस खौफनाक वारदात अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार बताया जा रहा है कि मृतका महिला सुकांति साहू 35 साल और उसके दो बच्चें युगल 15 साल और प्राची 12 साल थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतका के पति महेंद्र साहू 43 वर्षीय और उसके दोस्त भागीरथी राठिया 35 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा 22 मई को पुलिस को दी गई सुचना में गांव के सरपंच ने बताया कि महेंद्र साहू के घर से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, छाल, घरघोड़ा पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर वहां पहुंची। जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा गया कि, घर के भीतर खाट पर सुकांति साहू, उसका पुत्र युगल और पुत्री प्राची के सड़े-गले शव मिले, जिनके शरीर पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। शवों की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि हत्या कई दिन पूर्व की गई थी। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 102/2025 दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के मायके वालों ने बताया कि महेंद्र अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसके बाद पुलिस ने महेंद्र और उसके दोस्त भागीरथी राठिया से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध कबूल किया। महेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के आए दिन के झगड़ों से परेशान था और 5 डिसमिल जमीन और पैसों के लालच में उसने अपने दोस्त भागीरथी से हत्या की साजिश रचवाई। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा पुलिस ने भागीरथी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त हथियार (टांगी) और महेंद्र के मेमोरेंडम पर दरवाजा ढीला करने में उपयोग की गई लोहे की रॉड को बरामद किया है। आरोपियों की संख्या और षड्यंत्र को लेकर धारा 61(2), 3(5) BNS बढ़ाया गया है, आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।