Love Affair: पत्नी को प्रेमी संग रंगरलियां मनाते पकड़ा, पति ने आशीर्वाद देकर दोनों को किया विदा; पढ़ें पूरा मामला

 
Love Affair: उत्तर प्रदेश में पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते एक पति के फैसले से हर कोई हैरान रह गया। बुलंदशहर में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में सरेआम पकड़ा। लेकिन इसके बाद पति ने ऐसा फैसला लिया जिसने सबको हैरान कर दिया। युवक अपनी पत्नी और प्रेमी को पुलिस थाने ले गया और दोनों को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद देकर विदा कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के गांव फतेहगढ़ में तीन बच्चों की मां, पड़ोसी के प्यार में इस हद तक पागल हो गई कि उसने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें कि उसकी पत्नी अहमदगढ़ की रहने वाली थी। उसकी शादी राजू नाम के व्यक्ति से हुई थी, उसकी तीन बेटियां भी थीं। महिला का पड़ोसी गोलू से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी की इन हरकतों से तंग पति ने मजबूरन अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की सहमति थाने में दे दी। बाकायदा पति ने पत्नी और प्रेमी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। तीनों बेटियों को भी अपने साथ ही रखेगी महिला बता दें कि महिला ने भी अहमदगढ़ थाने में अपने जीवन साथी का फैसला लिखते हुए एक प्रार्थना-पत्र दिया है, जिसमें उसने लिखा है कि अब वो पति के साथ न रहकर निशांत उर्फ गोलू को अपना पति मान लिया है और वह उसी के साथ जीवन जीना चाहती है। महिला ने लिखा है कि वह अपनी तीनों बेटियों को भी अपने साथ ही रखेगी। एसएसआई अहमदगढ़ थाना ने बताया आरोपी प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया गया है। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।