Breaking: मेहंदी लगाए बैठी रही दुल्हन, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार; रिश्तेदारों में मचा कोहराम

 
Breaking: मेहंदी लगाए बैठी रही दुल्हन, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार; रिश्तेदारों में मचा कोहराम
Breaking: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ में थाना क्षेत्र के एक गांव में हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बेटी पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामले की जांच जुटाने की मांग की है। आपको बता दें कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कुछ माह पूर्व अपनी बेटी की शादी जनपद बुलंदशहर के स्याना कस्बे में रहने वाले एक युवक के साथ तय की थी। सोमवार को शादी की सभी रस्म पूरी होनी थी। लेकिन शादी के चंद घंटे पहले ही दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। बेटे पक्ष के लोगों ने लगाए ये आरोप जब बेटी पक्ष के लोगों ने बारात नहीं लाने का कारण पूछा तो उन्होंने बेटी के पहले से ही विवाहित तथा एक संतान होने की बात कही। बेटे पक्ष के लोगों ने इस बात को छिपाने का आरोप लगाते हुए निकाह से इनकार कर दिया। वहीं, बेटी पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपों को निराधार बताते हुए दहेज में बुलेट बाइक और 51 हजार रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो उसने दोनों पक्षों के लोगों को मौके पर बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।