Haryana First IIT: हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला IIT, सरकार ने मांगी जमीन की जानकारी, जानें क्या बोले डीसी

 
Haryana First IIT: हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला IIT, सरकार ने मांगी जमीन की जानकारी, जानें क्या बोले डीसी
Haryana First IIT:  हरियाणा का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) सिरसा को मिल सकता है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो सरकार के आदेश पर सिरसा में जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रदेश में IIT बनाने के लिए कम से कम 300 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। दरअसल, हरियाणा की सैनी सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश में पहले आईआईटी शुरू करने का फैसला लिया है। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के बाद सरकार ने सिरसा से भूमि को लेकर जानकारी संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी कर दिए है। 300 एकड़ भूमि की मांगी कापी खबर की मानें, तो अब जिला प्रशासन ने गांव मिट्ठी सुरेयं पंचायत से 300 एकड़ पंचायती भूमि की नकल जमाबंदी और अक्स शिजरा की कॉपी मांगी है। पंचायत से भी आईआईटी के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी पास करवाने के आदेश दिए हैं। सरकार लेगी फैसला कहा जा रहा है कि पंचायत से प्रस्ताव, भूमि संबंधी कागजात आने के बाद इसे सरकार के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद सरकार आगामी फैसला लेगी। अगर सिरसा में आईआईटी बनता है तो यहां देश भर से छात्र यहां आएंगे। यहां न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि व्यापार भी बढ़ेगा। देश में आईआईटी संस्थानों में दाखिला जेईई मेन और जेईई एडवांस के माध्यम से होता है। ये होंगे कोर्स भी होंगे बताया जा रहा है कि नई आईआईटी में यूजी स्तरीय कोर्स, पीजी और पीएचडी के साथ-साथ बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमएससी भी हो सकेगी। इसके अलावा कई तरह के डिप्लोमा भी छात्रों के लिए शुरू किए जाएंगे। क्या बोले डीसी  सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से पत्र आया है। इसलिए गांव की पंचायत से प्रस्ताव मांगा गया है। आगे का फैसला सरकार की ओर से ही लिया जाना है।