यहां बन रहा देश का सबसे लंबा Flyover, खासियत जान आपके उड़ जाएंगे होश; जानें क्या होगा रूट

 
यहां बन रहा देश का सबसे लंबा Flyover, खासियत जान आपके उड़ जाएंगे होश; जानें क्या होगा रूट
New Flyover: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कें बनवा रहे हैं। लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए सरकार की ओर से ये प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है देश में सबसे लंबा फ्लाईओवर कहां बनाया जा रहा है और इसकी लंबाई वास्‍तव में कितनी है। आप इस फ्लाईओवर की लंबाई जानकर हैरान रह जाएंगे। तो चलिए हम आपको इस फ्लाईओवर और इससे जुड़ी हर खासियत के बारे में बटेट हैं। आपको बता दें कि यह फ्लाईओवर दक्षिण भारत के दो बड़े राज्‍य केरल और तमिलनाडु के बीच बनाया जा रहा है, जिसे देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर माना जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद दोनों राज्‍यों के बीच की दुरी करीब 2 घंटे में कम हो जाती है।

इस फ्लाईओवर की लंबाई 12.75 KM

ये एलिवेटेड हाईवे या फ्लाईओवर केरल के अलप्पुझा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (NH66) पर बन रहा है। इसे अरूर-थुरावूर फ्लाईओवर या अरूर-थुरावूर एलिवेटेड हाईवे के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे लंबा छह-लेन वाला एलिवेटेड हाईवे होगा, जिसकी लंबाई 12.75 किलोमीटर है और यह कोच्चि के बाहरी इलाकों में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने के लिए बनाया जा रहा है।

जानें फ्लाईओवर की खासियत

फ्लाईओवर की लंबाई 12.75 किलोमीटर है, जबकि चौड़ाई करीब 26 मीटर है, जिस पर छह-लेन की सड़क बनाई जा रही है। इस फ्लाईओवर को बनाने पर करीब 2,200 करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है। यह प्रोजेक्‍ट अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड (महाराष्ट्र) द्वारा बनाया जा रहा है।

2026 में काम पूरा होने का अनुमान

इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2023 में शुरू हुआ और मई 2026 में इसके पूरा होने का अनुमान है। जून तक इस प्रोजेक्‍ट का 65 फीसदी हिस्‍सा तैयार हो चुका है। इस फ्लाईओवर के 360 खंभे और 3 हजार से ज्‍यादा गर्डर का निर्माण पूरा हो चुका है।

केरल और तमिलनाडु का सफर होगा आसान

फ्लाईओवर का निर्माण राष्‍ट्रीय राजमार्ग 66 पर किया जा रहा है, ताकि इसके लिए कम से कम भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़े। भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाला यह एलिवेटेड हाईवे देश में सबसे लंबा होगा। अरूर-थुरावूर फ्लाईओवर बनने के बाद केरल और तमिलनाडु के बीच सफर का समय करीब 1 घंटा कम हो जाएगा। अभी इस दूरी को तय करने में करीब 5 घंटे का समय लगता है और फ्लाईओवर बनने के बाद यह समय घटकर 3 से 4 घंटे ही रह जाएगा। NHAI ने इस फ्लाईओवर के बनने के बाद एडापल्ली-अरूर खंड पर 14.64 किमी लंबे एक और छह-लेन के एलिवेटेड हाईवे के निर्माण की योजना बनाई है। इसका निर्माण भी जल्‍द शुरू हो सकता है, जिसकी लागत करीब 3,600 करोड़ रुपये बताई जाती है। New Flyover

जानें इस फ्लाईओवर का मकसद

इस फ्लाईओवर से कोच्चि के बाहरी इलाकों में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका निर्माण पूरा होने के बाद केरल के कई जिलों में आर्थिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी। इनमें कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जैसे जिले शामिल हैं।