भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता Electric Scooter, 5 जबरदस्त कलर ऑप्शन; मिलेंगे Smart फीचर्स

 
भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता Electric Scooter, 5 जबरदस्त कलर ऑप्शन; मिलेंगे Smart फीचर्स
Electric Scooter: अगर आप भी कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आपके पास खास मौका है। भारतीय मार्किट में ओडिसी ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर रेसर नियो पेश किया है। यह एक लो-स्पीड सेगमेंट में है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 52,000 रुपये है। आपको बता दें कि यह स्कूटर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में अच्छा स्कूटर चाहते हैं।

दो मॉडल में मिलेगा स्कूटर

Racer Neo, रेसर स्कूटर का नया और बेहतर मॉडल है, जिसमें कई नए फीचर्स हैं और इसकी बैटरी भी पहले से बेहतर है। यह स्कूटर दो मॉडल में मिलेगा और इसे चलाने के लिए लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है।

जानें कीमतें

Odysse Electric Racer Neo मार्किट में दो मॉडल में उपलब्ध है, जिसमें पहले मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 52,000 रुपये है और इसमें ग्राफीन बैटरी दी गई है। वहीं, दूसरे मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 63,000 रुपये है और इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।

5 कलर Option

यह स्कूटर रेड, वाइट, ग्रे, ग्रीन और स्यान जैसे 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी रंग चुन सकते हैं। यह मॉडल भारत में ओडिसी के 150 से ज्यादा डीलरशिप और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

दमदार बैटरी

Odysse Electric के नए रेसर नियो स्कूटर में दो तरह की बैटरी मिलती है। ग्राफीन बैटरी (60V, 32AH / 45AH) एक बार चार्ज करने पर 90-115 km तक चल सकती है, वहीं लिथियम-आयन बैटरी (60V, 24AH) भी अच्छी रेंज देती है। इसमें 250W का मोटर लगा है, जिससे यह 25 kmph की टॉप स्पीड पर चल सकता है। यह स्कूटर लो-स्पीड ईवी नियमों के अनुसार है।

स्मार्ट फीचर्स

Odysse Electric Racer Neo स्कूटर की खूबियों की बात करें तो इसमें कई स्मार्ट फीचर्स हैं, जो राइडिंग को आरामदायक बनाते हैं। इसमें एलईडी डिजिटल मीटर, रिपेयर मोड, कीलेस स्टार्ट/स्टॉप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सिटी, रिवर्स और पार्किंग मोड, क्रूज कंट्रोल, सामान रखने के लिए अच्छा बूट स्पेस जैसे फीचर्स हैं। यह स्कूटर स्टूडेंट्स, नौकरी करने वालों और डिलीवरी करने वालों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। आपतो बता दें कि ओडिसी इलेक्ट्रिक के पास 7 मॉडल हैं, जिनमें 2 लो-स्पीड स्कूटर, 2 हाई-स्पीड स्कूटर, B2B सेगमेंट के लिए एक डिलीवरी स्कूटर, एक EV स्पोर्ट्स बाइक और रोजाना इस्तेमाल करने के लिए एक कम्यूटर बाइक शामिल है। Electric Scooter