स्टेज पर हुई वरमाला की रस्म... लेकिन फेरों से पहले दुल्हन फैमिली समेत हुई फरार, लाखों रुपए की ठगी का मामला

 
स्टेज पर हुई वरमाला की रस्म... लेकिन फेरों से पहले दुल्हन फैमिली समेत हुई फरार, लाखों रुपए की ठगी का मामला
Naya Haryana, Rajasthan News : राजस्थान के कोटा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के कोटा के बोरखेड़ा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान उस समय सभी लोगों के होश उड़ गए जब जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन और उसका परिवार अचानक शादी समारोह से गायब हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हा पक्ष ने शादी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला जेवर और दहेज विवाद से जुड़ा सामने आ रहा है।  दोनों पक्षों की शिकायत पर फिलहाल बोरखेड़ा थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बिना दहेज तय हुई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, साकेत आवास थेकड़ा निवासी स्वरूप सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह की शादी आदर्श नगर निवासी मुस्कान कंवर से तय हुई थी। दूल्हा पक्ष का कहना है कि वधू पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शादी बिना दहेज के तय की थी। साथ ही शादी की सभी अन्य रस्मों के लिए करीब 4 लाख रुपए भी दुल्हन पक्ष को दिए गए थे। वर पक्ष की तरफ से बताया गया है की शादी समारोह का पूरा खर्च भी लड़के वालों ने ही उठाया था। Rajasthan News

मंडप से भागे लड़की वाले

जानकारी के मुताबिक, बोरखेड़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में मंगलवार रात को शादी समारोह में जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद फेरों से पहले अचानक दुल्हन मुस्कान कंवर और उसके परिवार वाले शादी समारोह को छोड़कर वहां से चले गए। जब दूल्हा पक्ष शादी के लिए दुल्हन का इंतार जरने के बाद उसे ढूँढने के लिए उसके घर पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला और किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मामले की वर पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। Rajasthan News

दूल्हे के पिता स्वरूप सिंह ने आरोप लगाया कि वधू पक्ष ने शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपए लिए गए। उनका कहना है कि परिवार ने भरोसा जताकर शादी तय की थी, लेकिन अंतिम समय पर इस तरह गायब होना सीधे तौर पर ठगी का मामला है।

दोनों पक्षों में कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सिर्फ फरार होने का नहीं बल्कि दोनों पक्षों के बीच विवाद का लग रहा है। बोरखेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हनुमान के अनुसार, दुल्हन जब फेरों के लिए तैयार होने गई थी, उसी दौरान जेवर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। Rajasthan News

जानकारी के मुताबिक, थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर ने बताया कि दूल्हा पक्ष के साथ-साथ दुल्हन पक्ष ने भी शिकायत दी है। वधू पक्ष का आरोप है कि फेरों से ठीक पहले दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।