New Project: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच राजस्थान के नागौर जिले को केंद्र से एक बड़ी सौगात मिली हैं। सरकार ने शहर के चारों ओर रिंग बनाने के लिए मंत्रायल ने शेष रहे बीकानेर रोड से लाडनूं रोड को मिलाने वाले हिस्से के बायपास की मंजूरी दे दी है।
इतने करोड़ की राशि मंजूर
मंत्रालय द्वारा बीते मार्च में मंजूर किए गए 787 करोड़ के नागौर-नेतड़ा फोरलेन प्रोजेक्ट के साथ बायपास प्रोजेक्ट को शामिल करते हुए कुल 1393.34 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। यानी दोनों प्रोजेक्ट को मिलाकर एक पैकेज बनाया गया है, ताकि दोनों कामों का ठेका भी उच्च स्तर के संवेदक को दिया जा सके।
इस वजह फोरलेन के लिए टेंडर नहीं किए जारी
आपको बता दें कि नागौर-जोधपुर के बीच नागौर से नेतड़ा तक 87 किलोमीटर की फोरलेन सड़क बनाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह में 787 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की थी, लेकिन विभाग ने 1000 करोड़ से कम बजट होने के कारण फोरलेन के लिए टेंडर जारी नहीं किए। लेकिन अब बायपास के कार्य को मिलाकर एक बड़ा पैकेज बनाया गया है, जिसके लिए कुल बजट 1393.34 करोड़ रुपए का बजट केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत नागौर जिले को दिया गया है।
इस प्रकार बनेगा नागौर बायपास
इन दोनों बायपास का काम पूरा होने में 7-8 साल का समय लग गया, लेकिन दोनों बायपास बनने से भारी वाहनों का आवागमन काफी हद तक बंद हो गया।
47 KM की बन जाएगी रिंग रोड
इस पर मंत्रालय ने तीन साल पहले बायपास की डीपीआर बनाने के लिए बजट दिया और अब 16 किमी के बायपास के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। यह बायपास बनने के बाद शहर के चारों तरफ करीब 47 किलोमीटर की रिंग रोड बन जाएगी। इससे शहर का विकास भी होगा और भारी वाहनों का आवागमन शहर में बंद हो जाएगा।
जल्द जारी होंगे टेंडर
फोरलेन व बायपास को मिलाकर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कुल 1393.34 करोड़ का बजट दिया है। अब दोनों प्रोजेक्ट का काम एक पैकेज के तहत होगा, जिससे काम की गुणवत्ता सुधरेगी।
New Project