Marriage: दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने...दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, खाली हाथ लौटी बारात

 
Marriage: दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने...दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, खाली हाथ लौटी बारात
Marriage Fraud: UP के प्रयागराज में एक बारात को बिना दुल्हन के अपने घर वापिस लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर धोखा देने का आरोप लगाया। जब दुल्हन को सच्चाई का पता चल तो उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि हमें फोटो किसी और की दिखाई गई। लेकिन सेहरा पहने कोई और दूल्हा आ गया। जो दूल्हा शादी के लिए आया उसकी उम्र दुल्हन के पिता के बराबर थी।

MP के इंदौर से आई थी बरात 

ऐसे में दुल्हन ने शादी से करने से मौके पर इंकार कर दिया। हालांकि, दुल्हन पक्ष ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। बल्कि, उन्हें खाना खिलाकर ही वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एमपी के इंदौर से बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात में आए लोगों को जलपान और खातिरदारी के बाद शाम को जैसे ही बरात दरवाजे पर लगी और द्वारचार की रस्म अदा की जाने लगी। Marriage शादी के लिए सज-धज कर बैठी दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा तो यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा उसकी पिता की उम्र का है। वह ऐसे उम्र दराज दूल्हे से शादी नहीं करेगी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए बरात में हंगामा खड़ा कर दिया। घंटों तक पंचायत चली, मगर कोई हल न निकला। फिर सूचना पर यूपी 112 और फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। घरातियों के रुख को देख ज्यादातर बराती रात में ही इंदौर के लिए रवाना हो गए। रुके बरातियों को घरातियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए भोजन की व्यवस्था की और सुबह घर जाने दिया। इंदौर से आई बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।