Crime: लिव इन में शादीशुदा महिला के साथ रहता था 20 साल का युवक, फंदे से लटका मिला शव

 
Crime: लिव इन में शादीशुदा महिला के साथ रहता था 20 साल का युवक, फंदे से लटका मिला शव
Crime: शादीशुदा महिला के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवार में मातम छा गया। यह मामला पंजाब के कपूरथला के गांव हमीरा से सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा जिस महिला के साथ लिव इन में रह रहा था उसने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से मोगा के गांव तलवंडी नौबहार का रहने वाल था और कपूरथला के गांव हमीरा में एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सुभानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया है। शुक्रवार को शव का पोर्सटमार्ट किया जाएगा। थाना सुभानपुर SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक पीड़ित परिवार ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। मृतक हरप्रीत सिंह के बड़े भाई कुलदीप सिंह और माता परमजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा कुलवंत कौर नाम की महिला के बहकावे में आकर उसके साथ रह रहा था। महिला पहले से ही शादीशुदा है। हालांकि हरप्रीत सिंह अपनी मर्जी से उक्त महिला का साथ रह रहा था।