CBSE 10th Exam को लेकर बोर्ड ने बनाए नए नियम, 2026 से साल में 2 बार होगी परीक्षा

 
CBSE 10th Exam को लेकर बोर्ड ने बनाए नए नियम, 2026 से साल में 2 बार होगी परीक्षा
CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं करने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े नए नियमों लागू किए है। नए नियमों के अनुसार 2026 से साल में 10वीं की परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया गया कि CBSE बोर्ड ने 2026 से साल में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दे दी है।

जानें कब आयोजित होंगी परीक्षा

उन्होंने बताया कि CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएगी। जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की दिशा में एक कदम है। पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण मई में होगा।

आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार होगा

CBSE के नए नियम के अनुसार कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जबकि दूसरे चरण वैकल्पिक रहेगा। आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा।

CBSE के परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

CBSE के परीक्षा नियंत्रक ने कहा, ‘‘पहला चरण फरवरी में और दूसरा मई में आयोजित किया जाएगा। दोनों चरणों के परिणाम क्रमशः अप्रैल और जून में घोषित किए जाएंगे। '' उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के लिए पहले चरण में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक होगा। छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिल सकेगा.'' तय मानदंडों के अनुसार, शीतकाल में बंद रहने वाले स्कूलों के दसवीं कक्षा के छात्रों को किसी भी चरण में उपस्थित होने का विकल्प मिलेगा. इसके अनुसार, शैक्षणिक सत्र के दौरान आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा.

दो मौकों पर परीक्षा देने की अनुमति

CBSE ने फरवरी में मसौदा मानदंडों की घोषणा की थी और हितधारकों की प्रतिक्रिया मांगी गई थी। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिश के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाओं की ‘‘उच्च अपेक्षा'' वाले पहलू को खत्म करने के लिए सभी छात्रों को किसी भी शैक्षणिक साल के दौरान दो मौकों पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।