2 करोड़ रिश्वत लेते SOG एडिशनल SP का कथित दलाल गिरफ्तार, उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए SOG एडिशनल SP के कथित दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ये बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और आरोपी से पुछताछ जारी है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई राजस्थान के उदयपुर में DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। इस बड़ी कार्रवाई को ACB के अधिकारी CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में मदद करने और राहत दिलाने के एवज में 2 करोड़ की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई।
जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते कथित दलाल सज्जन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दलाल सज्जन कुमार ने SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर ये रिश्वत मांगी थी।
दावा किया जा रहा है कि आरोपी सज्जन कुमार कथित तौर पर SOG के एडिशनल SP का दलाल है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर एक मुकदमे में मदद करने और राहत दिलाने के एवज में इस बड़ी रकम की मांग की थी।
शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सज्जन कुमार को 2 करोड़ की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। फिलहाल ACB की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि 2 करोड़ रुपये की रिश्वत की डील कैसे तय हुई, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे ?
