Tata Motors लांच करेगी 30 नई कारें, फीचर्स लोगों को बना देंगे दीवाना, जानें कब होगा ऐसा

 
Tata Motors लांच करेगी 30 नई कारें, फीचर्स लोगों को बना देंगे दीवाना, जानें कब होगा ऐसा
Tata Motors : टाटा मोटर्स ने अपने एनुअल इन्वेस्टर डे 2025 के मौके पर अपने एक्सपेंशन प्लान और विजन के बारे में बताते हुए एक बड़ी घोषणा की है। TATA ने साल 2030 तक अगले 5 वर्षों में कुल 30 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इन कारों में 7 ब्रैंड न्यू कारों के साथ ही 23 अपडेटेड और फेसलिफ्ट मॉडल होंगे।

लिस्ट में इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल

ये कारें ना सिर्फ पेट्रोल, डीजल या सीएनजी में होंगी, बल्कि इलेक्ट्रिक कारें भी होंगी। मौजूदा समय में कंपनी के नेक्सॉन, पंच, टियागो, टिगोर, कर्व और हैरियर जैसे नेमप्लेट ईवी ऑप्शन में भी हैं। हालिया लॉन्च इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर ईवी अपनी पावर और खूबियों की साथ ही क्षमताओं की वजह से मिड प्राइस इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड बना रही है और बाकी कंपनियों को कड़ी चुनौती दे रही है।

TATA करोड़ रुपये करेगी निवेश

TATA मोटर्स मौजूदा वित्त वर्ष 2026 से लेकर वित्त वर्ष 2030 तक भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट और टेक्नॉलजी पर 33 हजार करोड़ रुपये से लेकर 35,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी। इनमें ईवी सेगमेंट की गाड़ियों पर मौजूदा समय से दोगुना इन्वेस्ट किया जाएगा। दरअसल, कंपनी वित्त वर्ष 2027 तक अपनी इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़ातर मौजूदा समय के मुकाबले 20 फीसदी तक करना चाहती है।

ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर विशेष जोर

TATA मोटर्स की आगामी कारों में जहां एक तरफ आइकॉनिक सिएरा के पेट्रोल-डीजल मॉडल के साथ ही सिएरा ईवी होगी, वहीं अविन्या ब्रैंड के भी दो मॉडल आ सकते हैं, जो कि प्रीमियम कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स को एक अलग पहचान दे सकते हैं। हमने बीते 2-3 वर्षों के दौरान अविन्या के कॉन्सेप्ट मॉडल को देखा है और इसकी चहुंओर सराहना भी हुई है। टाटा मोटर्स आने वाले समय में आफ्टरसेल्स सर्विस को भी बेहतर करना चाहती है और इस वास्ते कई नए शहरों और गांवों में मौजूदगी दिखाएगी। इसके साथ ही देशभर में इलेक्ट्रिक कार पहुंचाने वास्ते चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।