सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: सुनीता दांगी

 
 सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: सुनीता दांगी

- महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
- पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम 17 महिला लाभार्थियों को दिए लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सब्सिडी ऋण चेक
भिवानी, 09 सितंबर। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने कहा कि निगम द्वारा महिलाओं के स्वरोजगार व जीवन उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वावलंबी बनें। श्रीमती दांगी स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित ऋण सब्सिडी चैक वितरण कार्यक्रम के दौरान अपना संदेश दे रही थी। उन्होंने कार्यक्रम में 17 लाभार्थियों को लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की राशि के ऋण सब्सिडी चेक वितरित किए।
श्रीमती दांगी ने हरियाणा महिला विकास निगम की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता का लाभ उठाकर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने पात्र महिलाओं से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि महिलाएं अपनी आय का साधन विकसित कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।  वहीं दूसरी ओर श्रीमती दांगी रोहतक रोड़ पर स्थित आयुष्मान अस्पताल में पहुंची और वहां भाजपा जिला महामंत्री रेखा राघव का हालचाल जाना। रेखा राघव के पति का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।
बैठक में एलडीएम राजन मल्होत्रा, एडीओ विनोद कुमारी, डीएम राज कुमार, प्रदीप कुमार लिपिक तथा सुंदर सिंह के अलावा गैर सरकारी सदस्यों में ठा. विक्रम सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, जिला महामंत्री रमेश पचरेवाल, बबीता तंवर, राजबाला श्योराण, नवीता तंवर, सुनीता, चंदा गुप्ता, ममता पंघाल, वीना तंवर, राजरानी सांगवान, शालू अरोड़ा, सज्जन कौर तथा ज्योति तंवर उपस्थित रही।