सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

 
सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

Shubhendu Adhikari New Bengal CM : पश्चिम बंगाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें BJP ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। अब BJP पश्चिम बंगाल में कल नई सरकार की शुरुआत करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, BJP नेता शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होने वाले है। शुक्रवार को कोलकाता में BJP विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के CM मोहन माझी को मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते हैं। उन्होंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया है। पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य ने शुभेन्दु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे विधायकों ने आम सहमति से मुहर लगाई। Shubhendu Adhikari

जानकारी के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी की उम्र 55 साल है। वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले से आते हैं। इस जिले में करकुली गांव उनका जन्म स्थान है। पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP को 293 सीटों में 207 पर जीत मिली हैं। शुभेन्दु अधिकारी बंगाल में BJP के पहले CM होंगे। Shubhendu Adhikari

तीन दशक बाद पद

मिली जानकारी के अनुसार, शुभेन्दु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर, 1970 को हुआ था। शुभेन्द अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। शुभेन्दु अधिकारी को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने पंचयत से लेकर पार्लियामेंट तक सफर तय किया। वह 2005 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में तामलुक से लोकसभा के सदस्य चुने गए। Shubhendu Adhikari

जानकारी के मुताबिक, नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका ने उन्हें बंगाल की राजनीति में 'मेदिनीपुर का बादशाह' बना दिया। दिसंबर 2020 में वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने CM ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराकर सबको चौंका दिया। इसके बाद वह मई 2021 से 2026 तक वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। अब वह पश्चिम बंगाल में शीर्ष पद को संभालेंगे। Shubhendu Adhikari

राजनीति की शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार, शुभेन्दु अधिकारी ने राजनीतिक की शुरुआत की थी। वह 1995 में कांग्रेस से कंटई नगर पालिका के पार्षद चुने गए थे। ऐसे में उन्होंने 1995 से 2026 तक करीब तीन दशक बाद मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है। शुभेन्दु अधिकारी के परिवार में दो भाई हैं। दिब्येंदु अधिकारी तामलुक से सांसद और विधायक रह चुके हैं। दूसरे भाई सौमेंद्र अधिाकरी कांथी नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान में कांथी से सासंद हैं। Shubhendu Adhikari

जानकारी के मुताबिक, शुभेन्दु अधिकारी अविवाहित हैं। हैं। शुभेन्दु अधिकारी की मां का नाम गायत्री अधिकारी है। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के लिए समर्पित कर रखा है। शुभेन्दु अधिकारी शनिवार (9 मई) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।