155 KM दादरी-कनीना-नीमराणा रेल लाइन प्रोजेक्ट का सर्वे पूरा, कनीना जंक्शन बनेगा हब, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन दोनों को नई गति देगी। इस रेल लाइन का सबसे बड़ा असर महेंद्रगढ़ जिले में देखने को मिलेगा। कनीना खास को प्रमुख जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जिले को सीधे रेल नेटवर्क से मजबूत कनेक्शन मिलेगा। Railway News
प्रमुख केंद्र
जानकारी के मुताबिक, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में तीन जंक्शन-चरखी दादरी, कनीना खास और काठूवास प्रस्तावित हैं। नीमराणा और ततारपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रामनगर, मोड़ी, चिड़िया, बाघोत, गोमला और नांगल जमालपुर जैसे गांवों में नए स्टेशन/हाल्ट प्रस्तावित हैं। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और छोटे गांव भी मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
औद्योगिक कनेक्शन
मिली जानकारी के अनुसार, यह रेल लाइन महेंद्रगढ़ जिले को सीधे नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ेगी, जहां 500 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं। इससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और निवेश बढ़ने की संभावना भी मजबूत होगी। साथ ही बाघोत जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। Railway News
जताया आभार
जानकारी के मुताबिक, कनीना और आसपास के क्षेत्रों में इस परियोजना को लेकर खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। Railway News
अगला चरण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक सर्वे पूरा होने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और स्वीकृति की प्रक्रिया तेज की जाएगी। कनीना और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में जल्द बैठकें कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठने की संभावना है।
