Haryana News: हरियाणा में SP का बड़ा एक्शन, SHO को किया लाइन हाजिर

 
Haryana News: हरियाणा में SP का बड़ा एक्शन, SHO को किया लाइन हाजिर
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पानीपत में सिटी थाने के SHO अनिल हुड्‌डा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। खबरों की मानें, तो अनिल हुड्डा पर अपने काम में लापरवाही बरतने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हुड्डा एसपी की भी बात नहीं मानते और फरियादियों की शिकायतों पर कार्रवाई भी नहीं करते है। जिसके चलते उनके खिलाफ यह बड़ा एक्शन लिया गया है खबरों की मानें, तो अनिल हुड्डा की जगह पर थाने के ही सब इंसपेक्टर कुलदीप को SHO का जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा जा रहा है कि अनिल हुड्‌डा करीब 4 महीने तक सिटी थाना SHO रहे। उनके कार्यकाल की शिकायतें, लगातार SP तक पहुंच रही थी। बार-बार आगाह करने पर भी अनिल हुड्डा ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया। जिसके चलते SP को अनिल पर एक्शन लेना पड़ा और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।