5700 रुपये सस्ती हो गई चांदी, सोने में भी बड़ा फेरबदल, देखें अपने शहरों के नए रेट 

 
5700 रुपये सस्ती हो गई चांदी, सोने में भी बड़ा फेरबदल, देखें अपने शहरों के नए रेट 
Gold Silver Price : सोने चांदी के ताजा भाव जारी ही गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने हांडी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट है। घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने के कारण चांदी 5,700 रुपये लुढ़ककर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोना भी फिसलकर 10 ग्राम के लिए 1.56 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी में करीब 2.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,600 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत घटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। Gold Silver Price 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भाव

मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल कमजोर रही। स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ 4,786.90 Dollar प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 79.28 Dollar प्रति औंस पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, सौमिल गांधी ने बताया कि सोना 4,800 Dollar के स्तर से नीचे बना रहा, जो इसकी कमजोर होती तेजी का संकेत है। कुछ सकारात्मक कारकों के बावजूद कीमतें ऊंचे स्तर पर टिक नहीं पाईं, जिससे बुलिश ट्रेंड कमजोर पड़ा।