Silver Price: चांदी कि कीमतों में उतार-चढाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बदल दिया ये नियम
Mar 17, 2026, 18:10 IST
Silver Price: पिछले काफ़ी समय से चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। इसी बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। DGFT ने सस्ते हीरों से जड़ी ज्वेलरी के आयात पर रोक लगा दी है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार , इन उत्पादों की इंपोर्ट पॉलिसी को ‘फ्री’ से बदलकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कर दिया गया है। इस नियम को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है और 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
आयात पर नियंत्रण, घरेलू बाजार को राहत देने की कोशिश
DGFT के मुताबिक , इस फैसले के तहत संबंधित वस्तुओं के आयात को कंट्रोल किया जाएगा। उद्योग विशेषज्ञों कि मानें तो सरकार का उद्देश्य आसियान देशों से आने वाले सस्ते चांदी के आयात को कम करना है, जिससे घरेलू उद्योग को राहत मिल सके।
कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी
इधर, चांदी की कीमतों में उतार चढाव बना हुआ है। All India Sarafa Association के मुताबिक , सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी का भाव 9,000 रुपए गिरकर 2.56 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गया ।
हालांकि MCX पर मंगलवार को चांदी 0.99% बढ़कर 2,59,071 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
क्या रहेगा असर?
विशेषज्ञों के अनुसार , आयात पर सख्ती से घरेलू बाजार में सप्लाई पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे रेट में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
