भारत की इस नन्हीं योग प्रेरणा को मिलेगा “यंगेस्ट योगिनी ऑफ इंडिया” का सम्मान, शिल्पा शेट्टी करेंगी सम्मानित

 वान्या को इंटरनेशनल डैज़लिंग अवॉर्ड्स 2025 में “यंगेस्ट योगिनी ऑफ इंडिया” के प्रतिष्ठित खिताब से नवाज़ा जाएगा। यह भव्य समारोह 26 जुलाई 2025 को जयपुर में आयोजित होगा।
 
This little yoga inspiration of India will receive the honor of "Youngest Yogini of India"
youngest yogini of india : भारत की नन्हीं योग सितारा वान्या शर्मा जल्द ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने जा रही हैं। वान्या को इंटरनेशनल डैज़लिंग अवॉर्ड्स 2025 में “यंगेस्ट योगिनी ऑफ इंडिया” के प्रतिष्ठित खिताब से नवाज़ा जाएगा। यह भव्य समारोह 26 जुलाई 2025 को जयपुर में आयोजित होगा।

इस आयोजन की खास बात यह है कि यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री और वेलनेस आइकन शिल्पा शेट्टी के हाथों वान्या को प्रदान किया जाएगा। शिल्पा शेट्टी स्वयं वर्षों से योग, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत रही हैं।

वान्या शर्मा, जो वर्तमान में एस. डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा (दिल्ली) की कक्षा दूसरी की छात्रा हैं, अपनी उम्र से कहीं आगे की योगीय प्रतिभा, मंचीय आत्मविश्वास और सौंदर्यपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सराहनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

उनकी सधी हुई मुद्राएँ, संतुलित आसन और निर्मल मुस्कान दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ते हैं। योग की इस सांस्कृतिक विरासत को लेकर शिल्पा और वान्या का यह मिलन एक विशेष संदेश देता है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और आत्मिक शांति की राह है।

यह अवॉर्ड समारोह न केवल वान्या शर्मा के लिए बल्कि सम्पूर्ण भारतीय योग परंपरा के लिए भी गौरव का क्षण होगा। शक्ति, शांति और संतुलन के प्रतीक इस आयोजन के माध्यम से दोनों पीढ़ियों की यह प्रेरणादायी जोड़ी योग को विश्वमंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संदेश दे रही है।