DM पर महिला तहसीलदार के गंभीर आरोप, बोलीं- 9 महीने से हो रहा मेरा शोषण

 
DM पर महिला तहसीलदार के गंभीर आरोप, बोलीं- 9 महीने से हो रहा मेरा शोषण
Naya Haryana : उतरप्रदेश के जिला फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजाबाद की टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार राखी शर्मा का आरोप है कि जिलाधिकारी रमेश रंजन, उनके OSD समेत चार सहयोगियों ने भ्रष्टाचार के मामले की एक जांच रिपोर्ट को गलत ढंग से पेश करने का दबाव डाला। मैंने ऐसा नहीं किया तो मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया। तहसीलदार ने CM से न्याय की गुहार लगाई है। TEHSILDAR RAKHI SHARMA

मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार राखी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार में साथ न देने पर जिलाधिकारी द्वरा उनका उत्पीड़न 9 महीने से किया जा रहा है। उत्पीड़न भी इस कदर कि कुछ बातें तो साझा नहीं की जा सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच मुझे मिली थी, जिसमें जिलाधिकारी के OSD और अन्य कर्मियों द्वारा फेवर में रिपोर्ट देने का दवाव डाला गया। ऐसा न करने पर बगैर स्पष्टीकरण मांगे मेरा वेतन रोक दिया गया।

DM पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, राखी शर्मा ने कहा, मुझे एडवर्स एंट्री भी दी गयी। जिलाधिकारी के OSD की तरफ से एक आईफोन की डिमांड की गयी। मैंने फोन दे भी दिया, जिसका प्रयोग DM कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर रात में ट्रेज़री खुलवाने के बाद मुझे वेतन तो दिया गया, लेकिन मेरा उत्पीड़न जारी रखा गया। मेरे खिलाफ कई जांचें शुरू करा दी गयी हैं। TEHSILDAR RAKHI SHARMA

मिली जानकारी के अनुसार, राखी शर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। जब तक उच्च स्तर पर जांच नहीं होगी, तब तक जिले में निष्पक्ष प्रशासन संभव नहीं है। तहसीलदार ने अपने तबादले को लेकर भी सवाल उठाए। TEHSILDAR RAKHI SHARMA

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि उनका स्थानांतरण टूंडला से शिकोहाबाद कर दिया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक आधिकारिक स्थानांतरण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। बावजूद, उनकी जगह दूसरे तहसीलदार को भेज दिया गया है। मामले में जिलाधिकारी रमेश रंजन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।