SDM का पेशकार 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई

 
SDM का पेशकार 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई
Naya Haryana: उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरप्रदेश में सीतापुर की सिधौली तहसील में लखनऊ से आई ACB ने बुधवार को SDM के पेशकार अनुपम श्रीवास्तव को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पकड़कर ACB अपने साथ ले गई। पेशकार पर हुई इस कार्रवाई में रिश्वतखोरी पकड़े जाने से तहसील परिसर में हड़कम्प मचा रहा।

घूस लेते पेशकार गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सिधौली तहसील के एक पीड़ित ने दाखिल-खारिज निरस्त किए जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि इसी मामले में कार्रवाई करने के नाम पर पेशकार अनुपम श्रीवास्तव ने पीड़ित से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत ACB से की। 

जानकारी के मुताबिक, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत बुधवार को सिधौली तहसील में पीड़ित को रिश्वत की रकम के साथ भेजा। जैसे ही आरोपी ने मोटी रकम बतौर रिश्वत ली, पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, ACB के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद आम जनता में संतोष देखा जा रहा है।