School Holidays October 2026: अक्टूबर में स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, देखें कब- कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी ?

 
School Holidays October 2026: अक्टूबर में स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, देखें कब- कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी ?

 

 

School Holidays October 2026: स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर आई है। अक्तूबर का महीना स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। देश के अलग- अलग राज्यों में अक्टूबर के महीने त्यौहारों के चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। इस महीने गांधी जयंती, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं। ऐसे में त्यौहारों के कारण स्कूलों में छुट्टियां दी गई है। अक्टूबर में त्योहारों और रविवार के कारण स्कूली छात्रों को 6 छुट्टियां मिलेंगी।

कब- कब रहेगी छुट्टी ?

2 अक्तूबर 2026  शुक्रवार     गांधी जयंती
18 अक्तूबर 2026    रविवार    दशहरा/सप्तमी
19 अक्तूबर 2026    सोमवार    दशहरा/महा अष्टमी
20 अक्तूबर 2026    मंगलवार    दशहरा/विजयदशमी
26 अक्तूबर 2026    सोमवार    महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्तूबर 2026    गुरुवार    करवा चौथ/कारक चतुर्थी

 

हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियों की तारीख एक जैसी नहीं होगी। इन त्यौहारों पर अलग- अलग राज्यों में अवकाश रहेगा। यह संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग, स्कूल बोर्ड और स्कूल के वार्षिक कैलेंडर पर निर्भर करेगी। इसलिए स्कूल की छुट्टी को लेकर अंतिम जानकारी के लिए संबंधित शिक्षा विभाग या स्कूल की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।