आ गया Samsung का सबसे सस्ता फ्लिप Smartphone! लॉन्चिंग से पहले डिजाइन और फीचर्स डिटेल हुई लीक
Samsung लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Samsung कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार 9 जुलाई, 2025 को होने वाले Samsung Unpacked Event में कंपनी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 लॉन्च करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि Samsung द्वारा इस इवेंट में तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE पेश किए जाएंगे। आइये, इन स्मार्टफोन के फीचर्स और डिटेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
