Haryana News: हरियाणा में पूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देगी सैनी सरकार, 50 हजार रुपये भी देगी, तुरंत करें आवेदन

 
Haryana News: हरियाणी की नायब सैनी सरकार सेना और अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ट्रेनिंग दिलाएगी। खबरों की मानें, तो  प्रदेश सरकार की ओर  वीर उड़ान योजना के तहत 2000 पूर्व सैनिकों को रोजगार दिलवाने के लिए ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशिक्षण पूरा होने और स्किल सर्टिफिकेट ( skill certificate) मिलने के बाद पूर्व सैनिकों को 50 हजार रुपये भी दिए जाएंगे, ताकि रोजगार प्राप्त करने में उन्हें कोई आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। खबरों की मानें, तो सेना और अर्ध सैनिक बलों के रिटायर सैनिकों को रोजगार में सहायता के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) ने सब पोर्टल शुरू कर दिया है।इस पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले पूर्व सैनिकों को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर सुरक्षा संबंधित सेवा कार्यों के क्षेत्र में नौकरी दी जाएगी। वहीं सरकार की ओर से सैनिक और अर्धसैनिकों के लिए समर्पित हेल्प लाइन शुरू कर दी गई है। खबरों की मानें, तो सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग ने चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना में भर्ती की तैयारी के लिए सशस्त्र बल तैयारी संस्थान का निर्माण करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इन संस्थानों में हर साल 1 हजार छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जा रहा है कि रेवाड़ी में सैनिक संग्रहालय बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने शहीद सैनिक और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों के बच्चों के लिए छात्रवृति योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत क्लास 6TH से 12वीं तक के बच्चों को 60 हजार रुपये, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे छात्रों को हर साल  96 हजार रुपये दिए जाएंगे।