Haryana: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। केंद्रीय बजट 2025-26 में हरियाणा के रेलवे परियोजनाओं के लिए 3,416 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। दिल्ली में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहां कि यह साल 2009 से 2014 तक राज्य को प्राप्त 315 करोड़ रुपये से 11 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि यह आवंटन हरियाणा में रेलवे ढांचे को मजबूत करेगा।
14 नई रेलवे ट्रैक पर काम जारी
केंद्रीय रेलवे मंत्री ने बताया कि फरीदाबाद और गुड़गांव रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अलावा, हरियाणा में 14 नई रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। 1,195 किलोमीटर नए ट्रैक को बिछाने में 15,875 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन ट्रैकों में चंडीगढ़-बद्दी, पलवल से न्यू पृथला, रेवारी से खाटूवास, भिवानी से दोभ-भाली, चुरू-सदुलपुर से लूणी-समदरी-भिलड़ी, मंहेनरु से बावनी खेड़ा, खाटूवास से नारनौल, पानीपत से रोहतक, फिरोजपुर से बठिंडा, और झाखल से हिसार लाइनें शामिल हैं, साथ ही अस्तल बोहर से रेवारी लाइन की दुगनीकरण भी की जा रही है।
रेलवे स्ट्रक्चर में तेजी से विकास हुआ
नए रेल मार्ग परियोजनाएं भी प्रस्तावितइसके अलावा, मेरठ से पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूह-फिरोजपुर झिरका-आलवर लाइन, यमुनानगर से चंडीगढ़ मार्ग (साधौरा-नरायणगढ़ से होकर) और हिसार से सिरसा (अग्रोहा-फतेहाबाद के रास्ते) तक नई रेल मार्ग परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। वैष्णव ने कहा कि 2014 से 2025 तक राज्य में रेलवे स्ट्रक्चर में तेजी से विकास हुआ है।
हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से भी मिली कनेक्टिविटी
इस दौरान 121 ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है, और 534 रेलवे फ्लाईओवर और अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 'कवच' परियोजना के तहत आधुनिकीकरण के लिए 398 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस अवधि के दौरान, हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से भी कनेक्टिविटी मिली है। वर्तमान में राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर WiFi सुविधाएं उपलब्ध हैं।