RBI ने सभी बैंकों को दिए ये सख्त निर्देश, इन खाताधारकों को भेजे जाएंगे नोटिस
Jun 15, 2025, 16:29 IST
RBI ने बैंक खाताधारकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं। RBI ने जारी निर्देश में कहा कि वह अपने ग्राहकों को KYC अपडेट करने के लिए कहें। KYC अपडेट करने के लिए बैंक अपने ग्राहकों को स्पष्ट और चरणबद्ध नोटिस भेजें।
जानें क्या है नया नियम
- बैंक और वित्तीय संस्थान अब KYC की नियत तिथि से पहले कम से कम 3 अग्रिम नोटिस भेजेंगे।
- इनमें से एक नोटिस अनिवार्य रूप से पत्र के माध्यम से होगा।
- अगर खाताधारक समय पर KYC अपडेट नहीं करता है, तो बैंक 3 रिमाइंडर नोटिस भी भेजेगा।
