Haryana Ration Card: हरियाणा में राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, अगले माह इन परिवारों के कटेंगे कार्ड
Jun 25, 2025, 10:42 IST
Haryana Ration Card: हरियाणा में BPL राशन कार्ड धारकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश में जुलाई माह में 1,17,361 राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे। इनमें 2,727 कार्ड AAY (अंत्योदय अन्न योजना) श्रेणी के और 1,14,634 BPL (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के हैं। इस सूची में केवल वे लोग हैं जिन्होंने साधन-संपन्न होने के बावजूद भी परिवार पहचान पत्र (PPP) में कम वार्षिक आय दर्शाकर गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाए थे। बताया जा रहा है कि अब क्रीड की जांच में ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है।
