Rajasthan News: इन पंचायतों ने जारी किया नया फरमान, शादी में सोने-चांदी के लेन देन पर लगाई पाबंदी
मिली जानकारी के अनुसार, 14 गांवों की महापंचायत ने मिलकर शादियों में सोने के लेन-देन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। Rajasthan News
जानकारी के मुताबिक, पंचायत के नए फरमान के अनुसार अब शादियों और करियावर (दहेज/लेन-देन) में कपड़ों के अलावा किसी भी प्रकार के सोने-चांदी के आभूषणों का लेन-देन नहीं होगा। समाज ने स्पष्ट किया है कि केवल ‘मामेरा’ (ननिहाल की ओर से दी जाने वाली भेंट) की रस्म ही निभाई जाएगी। इसका उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और गरीब परिवारों को कर्ज में फसने से बचाना है। Rajasthan News
मिली जानकारी के अनुसार, DJ और दिखावे पर लगा ‘ब्रेक’ सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि शादियों में होने वाले शोर-शराबे और अनावश्यक खर्चों पर भी नकेल कसी गई है। जानकारी के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए आयोजनों में डीजे (DJ) बजाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। पंचायत का मानना है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, इसे तमाशा नहीं बनने दिया जाएगा। Rajasthan News
जानकारी के मुताबिक, युवा पीढ़ी को भटकाव से बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचायत ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कुंवारी लड़कियों को मोबाइल फोन नहीं देने का निर्णय लिया गया है। नाबालिग युवाओं द्वारा बाइक चलाने पर रोक रहेगी। बालिग युवाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।
