Rajasthan News: राजस्थान में पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने किया सुसाइड, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 

 
Rajasthan News: राजस्थान में पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने किया सुसाइड, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
Jhunjhunu Husband-Wife Suicide Case: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। झुंझुनूं जिले में कुछ घंटे के अंतराल में पति और पत्नी ने अलग-अलग जगह पर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पहले पत्नी ने पदमपुरा गांव में अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। इसकी सूचना मिलने पर जयपुर जा रहे पति ने नवलगढ़ के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, उसने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लिखा कि 'मिस यू भारती… म्हें भी कोनी रह सकूं तेरे बिना… तेरे से वादो कर्यो, वो निभा दियो… मिस यू बेटा।' Rajasthan Suicide Case

जानकारी के मुताबिक, पदमपुरा निवासी सचिन दूधवाल (25) की शादी वर्ष 2024 में भारती (23) से हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती अपनी बीमार मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सकी। इस बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सचिन जयपुर में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार सुबह वह जयपुर के लिए रवाना हुआ। उसके घर से निकलने के कुछ घंटों बाद ही भारती ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सचिन गहरे सदमे में आ गया और दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त ली। Rajasthan Suicide Case

बेटे का जन्मदिन

जानकारी के मुताबिक, दंपती के एक वर्षीय बेटे प्रियांशु का दो दिन पहले ही पहला जन्मदिन मनाया गया था। अब मासूम बच्चे के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। मृतका के भाई चमनप्रकाश ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। 

गोल्ड मैडलिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी और स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। भारती के शव का चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। उधर सचिन के शव को नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। Rajasthan Suicide Case

इनका कहना है

मृतका के पीहर पक्ष ने प्रताडि़त करने की रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

-रविंद्र सिंह थानाधिकारी सुलताना