Rajasthan News: बेटी ने की अपनी पसंद की शादी, पिता ने लिया ऐसा बदला, जीते जी कर दिया मृत्युभोज 

 
Rajasthan News: बेटी ने की अपनी पसंद की शादी, पिता ने लिया ऐसा बदला, जीते जी कर दिया मृत्युभोज 
Rajasthan News: राजस्थान से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आमल्दा गांव के इस मामले ने सबको चौंका दिया है जहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का मृत्युभोज करने का निर्णय ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, पिता द्वारा बेटी के अंतर्जातीय युवक से प्रेम विवाह कर लेने से नाराज होकर बेटी को मृत मानते हुए उसका शोक संदेश छपवा कर शोक बैठक रख जीवित बेटी का मृत्यु भोज करने की कार्यक्रम तय कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए SP धर्मेंद्र सिंह ने पिता को मृत्युभोज नहीं करने और बैठक नहीं रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पिता ने मृत्युभोज नहीं करने का निर्णय लेते हुए प्रस्तावित बैठक भी समाप्त कर दी है। Rajasthan News

पढ़ने गई थी

जानकारी के मुताबिक, शक्करगढ़ थाना इलाके के आमल्दा निवासी देवेंद्र सिंह कानावत ने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए जयपुर भेजा था। ताकि वह पढ़-लिखकर परिवार कामयाब हो। लेकिन बेटी ने परिवार के खिलाफ जाकर अन्य समाज के एक युवक से शादी कर ली। Rajasthan News

मिली जानकारी के अनुसार, जब पुलिस दोनों को थाने लेकर आई, तब पिता ने बेटी को घर लौटने के लिए काफी समझाया, लेकिन युवती नहीं मानी।

जानकारी के मुताबिक, शक्करगढ़ थानाधिकारी पूरणमल मीणा के अनुसार, युवती ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई है और दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। Rajasthan News

मृत्युभोज की घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार, इसी के बाद पिता देवेंद्र सिंह कानावत ने बेटी को त्यागते हुए उसका शोक संदेश छपवा दिया, जिसमें 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज की घोषणा की गई थी।