Rajasthan News: सोने के रेट बढ़ते ही कबूतर बन गया चोर ! उड़ा ले गया लाखों रुपये की चेन  

 
Rajasthan News: सोने के रेट बढ़ते ही कबूतर बन गया चोर, उड़ा ले गया लाखों रुपये की चेन  
Rajasthan News: राजस्थान से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना सर्राफा बाजार में गुरुवार को चौंकाने वाली घटना घट गई। एक कबूतर ज्वैलरी की दुकान के ऊपर बनी दुकान में आभूषण बनाने के कार्य के दौरान 7 ग्राम सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में दोपहर में करीब 12 बजे कारीगर सामीन बंगाली सोने की चेन बना रहा था।

जानकारीं के मुताबिक, इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा।

मिली जानकारी के अनुसार, ये देख दुकानदार और आसपास मौजूद सभी लोग सन्न रह गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के बाहर और आसपास की छतों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कुछ समय बाद कबूतर ने बाजार की एक छत पर सोने की चेन गिरा दी और उड़ गया।