Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! हरियाणा से गुजरने वाली इन 4 ट्रेनों का बदला रूट; यहां देखें डाइवर्ट रुट
Railway News: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खाबे सामने आई हैं। जयपुर मंडल के कानोता-खातीपुरा रेलखंड के बीच समपार फाटक संख्या 209 व 210 पर आरयूबी के निर्माण के चलते ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। इसके कारण हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इसी के चलते 31 मई को चार ट्रेनें के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रेन एक: पोरंबदर-दिल्ली सराय ट्रेन 31 मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। Railway News ट्रेन दो: काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 31 मई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी औरर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन तीन: जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 31 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशन पर रुकेगी। Railway News ट्रेन चार: भुज-बरेली ट्रेन 31 मई को भुज से प्रस्थान करेगी और रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बता दे कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अनाजमंडी रेवाड़ी रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 61 पर मरम्मत कार्य को लेकर ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों को रीस्टोर किया जा रहा है। यात्रि ध्यान दे कि जयपुर-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा जो 25 मई को जयपुर से अपने निर्धारित स्टेशन तक संचालित होगी। वहीं, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 25 मई को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित है
