Railway News: रेल यात्री हो जाए सावधान ! इस रूट की ट्रेनें रहेगी रद्द, देखें लिस्ट 

 
Railway News: रेल यात्री हो जाए सावधान ! इस रूट की ट्रेनें रहेगी रद्द, देखें लिस्ट 
Railway News: सुगम रेल संचालन हेतु शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के ब्रिज संख्या 62 पर आरसीसी स्लेब लॉन्चिंग कार्य
रेलसेवाए आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेगी
उत्तर रेलवे के शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के बहादुरगढ-असौदा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 62 पर आरसीसी स्लेब लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाए आंशिक रद्द व रेगूलेट रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 27.08.25 को बठिंडा से  प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रोहतक स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 27.08.25 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 27.08.25 को श्रीगंगानगर से  प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रोहतक स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 27.08.25 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट  रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 25.08.25 को डिब्रूगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती-घेवरा स्टेशनों के बीच 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।