Railway Junction:भारत के इस रेलवे जंक्शन से आगे नहीं जाती कोई भी ट्रेन, जानें वजह 

 
Railway station
 
Railway Junction: अगर आप भी रेलवे स्टेशन पर जाते हैं तो देखा होगा कि ट्रेनें आगे जाती है। लेकिन भारत का इकलौता ऐसा स्टेशन है जहां से आगे कोई ट्रेन नहीं जाती है। ऐसे स्टेशन से ट्रेन वापस ही आती है। इस रेलवे स्टेशन का नाम हावड़ा रेलवे स्टेशन है। आइए जानते हैं इस रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन आगे क्यों नहीं जाती है।
हावड़ा रेलवे स्टेशन एक डेड-एंड या टर्मिनस स्टेशन है, यानि जहां पटरियां स्टेशन पर आकर खत्म हो जाती है। यह ब्रिटिश काल से बना हुआ है। क्योंकि उस समय हुगली नदी के उस पार कोलकाता की तरफ जगह की कमी व घनी आबादी और दलदली इलाका होने की वजह से पटरियां बिछाना संभव नहीं था।
हावड़ा स्टेशन के आगे ट्रेन न जाने के कारण
हावड़ा एक रेलवे स्टेशन है यानी यहां से ट्रेन का ठहराव होगा और ट्रेन भी आगे जाएगी। लेकिन रेलवे में एक शब्द का उपयोग किया जाता है और वह है "टर्मिनल स्टेशन" है।
ट्रेन यहां से आगे नहीं जाएगी
रेलवे के नियमों के मुताबिक, हावड़ा एक "टर्मिनल स्टेशन" है, जहां सभी आने वाले ट्रैक स्टॉप-ब्लॉक पर खत्म हो जाते हैं। टर्मिनल स्टेशन का अर्थ यहां से ट्रेन आगे नहीं जाएगी।
भौगोलिक और संरचनात्मक सीमाएं
हावड़ा स्टेशन के पीछे हुगली नदी, घनी आबादी, पुरानी इमारतों और दलदली जमीन की वजह से पटरी बिछाना संभव नहीं था। जब 1850 के दशक में ब्रिटिश शासन के दौरान हावड़ा स्टेशन का निर्माण हुआ, तो उस समय कोलकाता की तरफ इसे ले जाने की जरूरत नहीं समझी। क्योंकि माल की ढुलाई के लिए पानी का रास्ता (हुगली नदी) बेहतर उपलब्ध था।
वापस लौट जाती हैं ट्रेनें
यह स्टेशन शहर के केंद्र के पास है, जिससे यात्रियों के लिए टर्मिनल स्टेशन के रूप में यह सुविधाजनक है। इसलिए, ट्रेनें यहां रुककर फिर वापस लौट जाती हैं। यहां से कोई भी ट्रेन हो वह आगे नहीं जाती है