PWD के XEN को ACB ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, NOC देने के बदले मांगी थी घूस
May 4, 2026, 16:51 IST
Naya Haryana : राजस्थान के अलवर जिले से रिश्वत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के अलवर में ACB ने भ्रस्टाचार मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, PWD विभाग के XEN कृष्ण कुमार गुप्ता को ACB ने ट्रैप कर 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
PWD विभाग के XEN कृष्ण कुमार गुप्ता ने शिकायतकर्ता से पेट्रोल पंप की NOC देने की एवज में घूस की डिमांड की थी। Rajasthan News
DSP शब्बीर खान ने इस बड़ी कार्रवाई को किया है। DIG भुवन भूषण यादव के निर्देश में कार्रवाई हुई। DG ACB गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई हुई।
