Punjab News: इस जिले में अगले आदेश तक रोजाना रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट, शादी ब्याह में आतिशबाजी करने पर भी लगी रोक
Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशासन के आदेशों अनुसार जिला गुरदासपुर में 8 मई से शुरू होकर अगले आदेशों के जारी होने तक रात 9:00 बजे से 5:00 बजे तक पूरी तरह से ब्लैकआउट करना अनिवार्य होगा। इस दौरान शादी ब्याह में आतिशबाजी करने पर भी रोक लगा दी गई है। यह हम आज से ही जारी हो गए हैं। 

