Punjab News: प्रदेश में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, 19 शहरों में जमीन होगी एक्वायर, बनेंगे Urban Estate
Jun 7, 2025, 11:55 IST
Punjab News: पंजाब के उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं। पंजाब सरकार जल्द ही प्रदेश में करीब 19 स्थानों पर अर्बन एस्टेट (Urban Estate) विकसित करने की प्लानिंग कर रही है। जहां पर लोगों को सस्ती और किफायती आवास की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में अन्य सुविधाएं दी जाएगी। जिसके तहत जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स, सरकार की ओर से प्रोजेक्ट से पंजाब के शहरी क्षेत्रों का भी विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने उन स्थानों की पहचान कर ली है जहां पर नए अर्बन एस्टेट विकसित किए जाएंगे। इन इलाकों में जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को लैंड पूलिंग (Land Pooling) की सुविधा दी जाएगी। ये अर्बन एस्टेट राज्य सरकार की ओर विकसित किए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स को विकसित करने की जिम्मेदारी पंजाब अरबन प्लानिंग एंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी के 5 अधिकारियों को सौंपी गई है। इससे संबंधित अथॉरिटी जिसके अधीन वह क्षेत्र आता है। वो ही उसका विकास करेगी। यहां विकसित किए जाएंगे अर्बन एस्टेट -पटियाला में 1150 एकड़ -संगरूर में 568 एकड़ -बरनाला में 317 एकड़ -बठिंडा 848 एकड़ -मानसा 212 एकड़ -मोगा 542 एकड़ -फिरोजपुर 313 एकड़ -नवांशहर 383 एकड़ -जालंधर 1000 एकड़ -होशियारपुर 550 एकड़ -सुल्तानपुर लोधी 70 एकड़ -कपूरथला 150 एकड़ -फगवाड़ा 200 एकड़ -नकोदर 200 एकड़ -अमृतसर 4464 एकड़ -गुरदासपुर 80 एकड़ -बटाला 160 एकड़ -तरनतारन 97 एकड़ -पठानकोट में 1000 एकड़ म
