Punjab IAS Transfer: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
Punjab IAS Transfer: पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने तीन IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां देखें आदेश...

इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
जारी आदेशों के अनुसार 1993 बैच के IAS अनुराग वर्मा को मुख्य सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में वह अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त (राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन) पद पर कार्यरत थे। वह IAS अर्शदीप सिंह थिंद का स्थान लेंगे। इसके साथ ही इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसके अलावा IAS (1995 बैच) जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त (राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे अपने पुराने अतिरिक्त प्रभार यानी अतिरिक्त मुख्य सचिव (खनन और भूविज्ञान) और अतिरिक्त मुख्य सचिव (न्याय विभाग) की ज़िम्मेदारी संभालती रहेंगी।
वहीं IAS (2004 बैच) अर्शदीप सिंह थिंद को प्रशासनिक सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही इन्हें प्रशासनिक सचिव, योजना विभाग और प्रशासनिक सचिव, बागवानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
