Punjab: मोबाईल खरीदने की देरी पर सरकार ने 2 IAS अफसरों को किया सस्पेंड, दो का हुआ ट्रांफसर
जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की तरफ से जारी दो आदेशों के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित स्टेट हेडक्वार्टर से अटैच किया जाएगा। Punjab News
फोन सौंपने का काम
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन सौंपने का काम पंजाब इन्फोटेक को सौंपा था।
जानकारी के मुताबिक, यादव और जसप्रीत सिंह को निलंबित करने के अलावा, सरकार ने IAS अधिकारी विकास प्रताप और PCS अधिकारी आनंद सागर शर्मा का भी ट्रांसफर कर दिया है। विकास प्रताप को कोई नया तबादला नहीं दिया गया है, जबकि शर्मा को गुरदासपुर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। Punjab News
मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच, तबादलों और तैनाती के आदेशों के अनुसार, गुरकीरत किरपाल को विकास प्रताप की जगह पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है। गुरकीरत किरपाल को उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों का प्रशासनिक सचिव प्रभार भी दिया गया है।
