Haryana News: हरियाणा में हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक से ली थी आठ लाख रुपये की रिश्वत
Jun 11, 2025, 09:41 IST
Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक रेस्टोरेंट मालिक से आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हिसार सेक्टर 9-11 में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे जितेंद्र श्योराण को उसके ही आवास से अरेस्ट किया गया है है। जितेंद्र श्योराण राजनीतिक तौर पर इनेलो पार्टी से से जुड़ा हुआ है। जितेंद्र के दोस्त को भी किया गिया गिरफ्तार बताया जा रहा है कि हिसार पुलिस ने जितेंद्र श्योराण के अलावा उसके प्रापर्टी डीलर दोस्त राजबीर उर्फ अरवी को भी अरेस्ट किया है। खबरों की मानें, तो जितेंद्र श्योराण ने रेस्टोरेंट मालिक साहिल से 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। साहिल ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मंगलवार शाम को टीम ने साहिल को आठ लाख रुपये देकर साहिल को जितेंद्र श्योराण के घर पर भेजा था। जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने छापा मारकर किया था अरेस्ट बताया जा रहा है कि कार में बैठे साहिल से मिलने के लिए जितेंद्र घर के बाहर आया और आठ लाख रुपये लेकर वापस अंदर चला गया। टीम ने तभी छापा मारकर रुपये बरामद कर लिए और जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया। इस वजह से ली थी आठ लाख रुपये की रिश्वत खबरों की मानें, तो जितेंद्र ने अतिक्रमण मामले की शिकायत वापस लेने को लेकर रेस्टोरेंट मालिक से आठ लाख रुपये की रिश्वत ली थी। ये भी पढ़ें- हरियाणा में इस जिले के शराब प्रेमियों का बड़ा झटका, बंद होंगे सभी ठेके
