फतेहाबाद के स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड; 12 युवक- युवतियां पकड़ी, संचालक समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

 
फतेहाबाद के स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड; 12 युवक- युवतियां पकड़ी, संचालक समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

 

Haryana News: फतेहाबाद के एक स्पा सेंटर पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर 8 युवतियां और 4 युवक आपत्तिजनक हालत में मिलें। पुलिस ने मैनेजर समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के सेक्टर-3 स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर को रेड की। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि क्रिस्टल स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। 

जिसके बाद DSP जगदीश काजला के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान वहां मैनजर समेत  4 युवकों और 8 युवतियों को पकड़ा। ये सभी युवतियां दूसरे राज्यों की रहने वाली है और यहां स्पा सेंटर पर काम करती थी। वहीं पकड़े गए चार युवकों में एक सेंटर का मैनेजर है, जबकि बाकी तीन युवक ग्राहक के तौर पर स्पा सेंटर पहुंचे थे।

 

इस पर जानकारी देते हुए DSP जगदीश काजला ने बताया कि क्रिस्टल स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने सेंटर पर कार्रवाई की। पुलिस ने मैनेजर सहित 4 युवक और 8 युवतियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

फिलहाल इस मामले में शहर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक समेत 5 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 3, 4, 5– अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला नीमच के देवीपुरा निवासी मैनेजर महताब सिंह, हिसार के गांव कालवास निवासी स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज, फतेहाबाद की ढाणी सरजा निवासी राजकुमार, फतेहाबाद के भट्टू कलां निवासी सूर्यकांत और फतेहाबाद के कूकड़ावाली निवासी चंद्रमोहन के रूप में हुई है।