PNB Rule: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक ध्यान दें! 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

 
punjab national bank
 

ATM Cash Limit: पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को कम करने का निर्णय लिया है। बैंक के अनुसार नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। बैंक ने कहा कि यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और डिजिटल बैंकिग को बढ़ावा देने के लिए  यह फैसला लिया गया है। इसके तहत बैंक ने कुछ कार्डों पर रोजाना कैश निकलने की लिमिट को कम कर दिया है।


किन कार्डों पर लिमिट 1 लाख से घटाकर 50 हजार हुई


PNB ने कई डेबिट कार्ड पर ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट 1 लाख रुपये से कम करके 50,000 रुपये कर दी है। इनमें ये कार्ड शामिल हैं।

रुपे NCMC प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड

रुपे वूमेन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड

रुपे PNB पलाश डेबिट कार्ड (रीसाइकल्ड PVC डेबिट कार्ड)


रुपे बिजनेस प्लेटिनम NCMC डेबिट कार्ड

मास्टरकार्ड प्लेटिनम डेबिट कार्ड

वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड

PNB मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज

किन कार्डों पर लिमिट 1.5 लाख से घटाकर 75 हजार हुई

कुछ प्रीमियम डेबिट कार्डों पर कैश निकालने की लिमिट कम की गई है। रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड, PNB रुपे सिलेक्ट नियो डेबिट कार्ड, PNB रुपे सिलेक्ट एक्सेल डेबिट कार्ड, वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड, मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड पर अब रोजाना अधिकतम 75 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे। पहले इसकी लिमिट डेढ़ लाख रुपये थी।