PM नरेंद्र मोदी का आह्वान, भारत पर वैश्विक संकट का असर ज्यादा, अब 1 वर्ष तक ना करें ये सभी काम ?
जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक शादी-ब्याह में भी अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी।
ऐसा देशहित में
मोदी ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का बड़े संयम के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हमें इंपोर्टेड पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल केवल आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए। कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम की जो व्यवस्था विकसित की। आज समय की मांग ऐसी है कि अगर हम इन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें तो यह देश के हित में साबित होगा।
मेट्रो और कार पूलिंग अपनाएं
नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशहित में जरूरत पड़ने पर फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट में विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष जोर देना होगा। मोदी ने कहा, "दुनिया में पेट्रोल-डीजल और फर्टिलाइजर की कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं, लेकिन हमारी सरकार पिछले दो महीनों से इसका बोझ खुद उठा रही है।"
पीएम के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर मिलीं जिलेटिन छड़ें
कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ के किनारे मिलीं। डीआईजी सेंट्रल रेंज बेंगलुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने से पहले इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद की गई।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छड़ें वहां कैसे पहुंचीं। अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है।,
